कैमूर में सीएम सम्राट चौधरी के मुंडेश्वरी मंदिर दौरे से पहले प्रशासन अलर्ट, तैयारियों को लेकर हुई अहम बैठक

Kaimur News: 16 जून को माता मुंडेश्वरी मंदिर में प्रस्तावित सम्राट चौधरी के दौरे को लेकर कैमूर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। भगवानपुर में आयोजित समीक्षा बैठक में सुरक्षा, रूट डायवर्जन, भीड़ प्रबंधन और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय पर सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए

भगवानपुर से पंकज सिंह की रिपोर्ट :
Kaimur News:
आगामी 16 जून को माता मुंडेश्वरी मंदिर में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. शनिवार को भगवानपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार कक्ष में जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों की एक बेहद महत्वपूर्ण समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को पूरी तरह सफल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

बैठक में इन लोगों की रही मौजूदगी

इस उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता एसडीएम अमित कुमार और एसडीपीओ अनिकेत कुमार ने संयुक्त रूप से की. बैठक में मुख्य रूप से प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) अंकिता शेखर, प्रभारी अंचलाधिकारी (सीओ) सह राजस्व पदाधिकारी आरती कुमारी के साथ-साथ स्थानीय पंचायत के मुखिया उपेंद्र पांडेय, प्रमुख प्रतिनिधि रामकेश्वर सिंह सहित कई अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

फोटो पर क्लिक कर रजिस्टर करें

सुरक्षा व्यवस्था और रूट डायवर्जन पर रहा विशेष फोकस

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण (रूट डायवर्जन), भीड़ प्रबंधन, वीआईपी रूट, पेयजल, स्वच्छता, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा तथा मुख्य कार्यक्रम स्थल की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की गई. एसडीएम अमित कुमार और एसडीपीओ अनिकेत कुमार ने संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को तय समय सीमा के भीतर हर हाल में पूरा कर लिया जाए.

प्रशासन को जनप्रतिनिधियों ने दिया पूर्ण सहयोग का भरोसा

इस समीक्षा बैठक के दौरान उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम को सुचारू रूप से चलाने के लिए प्रशासन के समक्ष अपने महत्वपूर्ण सुझाव प्रस्तुत किए. साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के इस भव्य कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय स्तर पर पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन भी अधिकारियों को दिया. प्रशासनिक अधिकारियों ने अंत में कहा कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पूरा जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और सभी विभाग आपसी तालमेल (कोऑर्डिनेशन) के साथ काम कर रहे हैं, ताकि पूरा कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके.

Also Read: कैमूर: बरामदे में सो रहे परिवार को भनक तक नहीं लगी, चोरों ने किया लाखों का सामान पार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumarsuryakant

सूर्यकांत कुमार तीन वर्षों से हिंदी डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. स्थानीय और हाइपरलोकल पत्रकारिता में विशेष अनुभव रखते हैं. कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर का भी व्यावहारिक अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक डिजिटल न्यूज चैनल से की और विभिन्न डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करते हुए समाचार लेखन और डिजिटल कंटेंट प्रोडक्शन का अनुभव हासिल किया है. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >