नहर के तटबंधों की जांच के लिए टीम गठित

भभुआ (नगर) : बाढ़ से बचाव व टेल एंड तक किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने नयी पहल शुरू की है. सरकार के प्रधान सचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने नहर तटबंधों की जांच के लिए जिलास्तर पर एक टीम का गठन किया है. […]

भभुआ (नगर) : बाढ़ से बचाव व टेल एंड तक किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन ने नयी पहल शुरू की है. सरकार के प्रधान सचिव द्वारा जारी पत्र के आलोक में जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने नहर तटबंधों की जांच के लिए जिलास्तर पर एक टीम का गठन किया है. जांच टीम में वरीय उपसमाहर्ता केके उपाध्याय व जिला योजना पदाधिकारी मुकेश कुमार के अलावा सोन उच्च स्तरीय व दुर्गावती परियोजना से निकली बायें नहर के कार्यपालक अभियंता को शामिल किया गया है.
टीम के अधिकारी नहरों व वितरणियों की एक सिरे से गहन जांच करेंगे. जांच के दौरान अगर किसी स्थान पर तटबंध जर्जर व क्षतिग्रस्त पाया गया तो उसकी सूची तैयार कर तत्काल मरम्मत की जायेगी. जिलाधिकारी राजेश्वर प्रसाद सिंह ने बताया कि अगर किसी तटबंध की मरम्मत एक साल व छह माह पूर्व करायी गयी है और खरीफ के सीजन में वह पुन: क्षतिग्रस्त हो गया तो मामले की जांच करायी जायेगी. ताकि यह पता चल सके की जिस स्थान पर क्षतिग्रस्त तटबंध की पूर्व में मरम्मत करायी गयी है. उस पर सिंचाई विभाग द्वारा कितने पैसे खर्च किये गये और कार्य सही ढ़ंग से हुआ है या नहीं.
प्रधान सचिव को भेजी जायेगी जांच रिपोर्ट
तटबंधों की जांच रिपोर्ट प्रधान सचिव के पास भेजी जायेगी. डीएम ने बताया कि जांच के दौरान टीम के अफसरों द्वारा देखा जायेगा की नहर व वितरणियों की सफाई व सुरक्षा की दीवार का काम राशि निकासी के बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >