भभुआ (सदर) : सोनहन थाना के बाघी गांव से एक 13 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. बच्ची बाघी गांव के राममूरत बिंद की बेटी देवंती कुमारी बतायी जाती है. नगर थाने में बच्ची के संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए उसके भाई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की सुबह चार बजे उनकी बहन घर से निकली थी. लेकिन, लौट कर नहीं आयी. छह माह पूर्व मां की मौत के बाद से बहन की दिमागी हालत ठीक नहीं है. पुलिस को दिये गये आवेदन में भाई ने बहन की बरामदगी की गुहार लगायी है. इस मामले में परिजनों ने जिले में कार्यरत चाइल्ड हेल्प लाइन को भी लापता बच्ची के संबंध में सूचना दी है.
बाघी से 13 साल की बच्ची लापता
भभुआ (सदर) : सोनहन थाना के बाघी गांव से एक 13 वर्षीय बच्ची के लापता होने का मामला प्रकाश में आया है. बच्ची बाघी गांव के राममूरत बिंद की बेटी देवंती कुमारी बतायी जाती है. नगर थाने में बच्ची के संबंध में शिकायत दर्ज कराते हुए उसके भाई सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गुरुवार की […]
