भभुआ (कैमूर) : कैमूर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने चैनपुर विधायक बृजकिशोर बिंद के पीए पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व चलना-फिरना मुश्किल कर देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. वहीं, विधायक के पीए ने भी डीएफओ पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने व ऑफिस से […]
भभुआ (कैमूर) : कैमूर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने चैनपुर विधायक बृजकिशोर बिंद के पीए पर सरकारी कार्य में बाधा डालने व चलना-फिरना मुश्किल कर देने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया है. वहीं, विधायक के पीए ने भी डीएफओ पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने व ऑफिस से निकाल देने का आरोप लगाया है.
जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी (डीएफओ) सत्यजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार को रेंजर व आरक्षियों ने एक कथित तस्कर को 151 पीस बेत की लकड़ी के साथ गिरफ्तार किया था. उसी दिन शाम 6:10 बजे उनके मोबाइल पर विधायक के पीए जितेंद्र तिवारी ने मोबाइल नंबर 9431288500 से फोन किया.
इधर, पीए जितेंद्र तिवारी ने भी डीएफओ के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है. इसमें उन्होंने आरोप लगाया है कि विगत मंगलवार को अपराह्न चार बजे क्षेत्र के मेढ़ गांव निवासी रामवचन साह के परिजनों ने खबर भेजी कि डीएफओ ने उनके साथ मारपीट की है.
1.50 करोड़ लूट मामले में एक आरोपित गिरफ्तार
नगर थाना क्षेत्र के दौलतराम चौक स्थित राधेश्याम सोनी के आभूषण दुकान में 10 जून को 1.50 करोड़ लूट मामले में कटिहार पुलिस ने झारखंड के साहेबगंज से मंगलवार की रात लूटकांड के एक आरोपी राजेश चौधरी को गिरफ्तार कर कटिहार लाया. पुलिस ने उससे पूछताछ कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया. लूट कांड का उद्भेदन व उसमें शामिल राजेश की गिरफ्तारी को लेकर एसपी डॉ सिद्धार्थ मोहन जैन ने बुधवार को नगर थाना परिसर में प्रेस वार्ता की. उन्होंने कहा कि राधेश्याम सोनी के यहां लूट मामले में नौ अपराधी शामिल थे. इसमें राजेश भी शामिल था. एएसपी विशाल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम झारखंड के साहेबगंज में मंगलवार की रात छापेमारी की. वहां से राजेश चौधरी उर्फ चतुरी चौधरी पिता रामचंद्र चौधरी को गिरफ्तार किया गया. एसपी ने लूटकांड में शामिल सात अपराधियों की पहचान करने की दावा करते हुए कहा कि झारखंड, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के भी अपराधी इस घटना में शामिल हैं. गिरफ्तार आरोपी के पास से किसी प्रकार की बरामदगी नहीं हो पायी है, लेकिन लूट के दिन जो पोशाक राजेश ने पहनी थी, पुलिस ने उसके घर से बरामद कर ली है.