कैमूर में आपसी विवाद में हुई चाकूबाजी, छह लोग हुए घायल

मोहनिया (कैमूर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गये. विवाद में चाकूबाजी व जम कर चले लाठी डंडे में दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. रात में ही सूचना के बाद काफी संख्या में पुलिस जवान गांव में […]

मोहनिया (कैमूर) : स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलौड़ी गांव में शुक्रवार की रात आपसी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गये. विवाद में चाकूबाजी व जम कर चले लाठी डंडे में दोनों पक्षों के छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. रात में ही सूचना के बाद काफी संख्या में पुलिस जवान गांव में पहुंच कैंप करने लगे. सभी घायलों को पुलिस द्वारा इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया, जहां एक घायल को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >