कैमूर में ट्रैक्टर पलटने से दो मजदूरों की गयी जान

रामपुर (कैमूर) : कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलांव थाने के करीब भगवानपुर जानेवाली सड़क की बगल के गड्ढे में गिट्टी लदा ट्रैक्टर शनिवार की सुबह पलट गया. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मरनेवाले दोनों युवक यूपी के चंदौली के चकिया थाने के कुसही के बताये जाते हैं व ट्रैक्टर […]

रामपुर (कैमूर) : कैमूर जिले के रामपुर प्रखंड के बेलांव थाने के करीब भगवानपुर जानेवाली सड़क की बगल के गड्ढे में गिट्टी लदा ट्रैक्टर शनिवार की सुबह पलट गया. इस हादसे में दो युवकों की मौत हो गयी. मरनेवाले दोनों युवक यूपी के चंदौली के चकिया थाने के कुसही के बताये जाते हैं व ट्रैक्टर पर मजदूरी का काम करते थे. इनमें एक का नाम धर्मेंद्र यादव है, तो दूसरे का नाम रामाकांत बिंद है. दोनों की पहचान उनकी जेब से मिले आधार कार्ड से हुई. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़ कर फरार हो गया.

थानाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बताया कि परिजनों द्वारा थाने में आवेदन देकर चंदौली जिले के ट्रैक्टर चालक अजीत सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर, शव का पोस्टमार्टम कराने पहुंचे परिजनों ने सरकार से 10-10 लाख रुपये का मुआवजा मांगा है. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के अहरौरा से ट्रैक्टर पर गिट्टी लाद कर रोहतास के चेनारी बेचने के लिए लाया जा रहा था.

ट्रैक्टर पर तीन लोग सवार थे. इनमें एक चालक व दो मजदूर थे. भगवानपुर के रास्ते चेनारी जाने के दौरान गड्ढे में ट्रैक्टर पलट गया. ट्रॉली पर लदी गिट्टी नीचे गिर गयी व उसी के नीचे दोनों मजदूर युवक दब गये व उनकी मौत हो गयी. वहीं चालक भी चोटिल हो गया व मौके से भाग निकला. सुबह-सुबह टहलने निकले लोगों की नजर पड़ी, तो इसकी जानकारी थाने को दी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >