लड़कियों के चक्कर में छात्रों के बीच चले लाठी-डंडे

चकबंदी रोड में कोचिंग करनेवाले छात्रों के बीच हुई मारपीट मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच छात्रों को लिया हिरासत में भभुआ कार्यालय : शहर के चकबंदी रोड में चल रहे कोचिंग संस्थान और उसमें पढ़नेवाले छात्रों के बीच मारपीट रोज की बात हो गयी है. गुरुवार को एक बार फिर चकबंदी रोड स्थित कोचिंग […]

चकबंदी रोड में कोचिंग करनेवाले छात्रों के बीच हुई मारपीट

मौके पर पहुंची पुलिस ने पांच छात्रों को लिया हिरासत में
भभुआ कार्यालय : शहर के चकबंदी रोड में चल रहे कोचिंग संस्थान और उसमें पढ़नेवाले छात्रों के बीच मारपीट रोज की बात हो गयी है. गुरुवार को एक बार फिर चकबंदी रोड स्थित कोचिंग में पढ़नेवाले छात्रों के दो गुटों के बीच जम कर मारपीट व लाठी डंडे चले. इस घटना की सूचना जब पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंची पुलिस को देख मारपीट करनेवाले अधिकतर छात्र भाग खड़े हुए. लेकिन, पुलिस ने पांच छात्रों को हिरासत में लिया और थाने ले आयी. हिरासत में लिये गये छात्रों से पूछताछ की गयी तो पता चला कि लड़कियों के चक्कर में छात्रों का दो गुट आपस में भिड़ गया और स्थिति मारपीट व लाठी-डंडे तक पहुंच गयी.
दरअसल, पटेल कॉलेज के पास स्थित छात्रावास के कुछ छात्र चकबंदी रोड स्थित एक कोचिंग संस्थान में पढ़ने के लिए आये हुए थे. इसी दौरान कोचिंग के सामने सड़क पर लड़कियों को देखने का आरोप लगा छात्रों का एक गुट छात्रावास के लड़कों को पीटने लगा. देखते ही देखते लाठी-डंडा चलने लगे. इस घटना की सूचना भभुआ थाने को दी गयी.
भभुआ थाने की गश्ती दल जब वहां पहुंची, तो मारपीट करनेवाले सभी छात्र पुलिस की गाड़ी को देख कर भाग खड़े हुए. भागने के क्रम में पुलिस ने चार छात्र व मारपीट में शामिल एक आरोपी को हिरासत में लिया. हालांकि, छात्रों के किसी भी गुट द्वारा थाने में प्राथमिकी के लिए आवेदन नहीं दिया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेकिन, चकबंदी रोड में छात्रों के बीच आये दिन हो रहा मारपीट पुलिस के साथ साथ मुहल्लेवासियों के लिए सिरदर्द बन गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >