डीएसपी ने की कार्रवाई दो स्कॉर्पियो भी जब्त
मोहनिया नगर : एनएच दो से दो स्कॉर्पियो पर सवार पांच लोगों को शराब के नशे में छह बोतल शराब के साथ डीएसपी मोहनिया मनोज राम ने गुरुवार की देर रात वाहन चेकिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया. जानकारी के अनुसार, डीएसपी ने एनएच दो पर गुरुवार की रात वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इस दौरान एनएच दो से गुजर रहे एक स्कॉर्पियो ने खराब पड़ी दूसरी स्कॉर्पियो को टोचन कर आ रही थी, तभी डीएसपी मनोज राम ने शक होने पर स्कॉर्पियो को रोक कर जांच की,
जिसमें शराब के साथ दोनों स्कॉर्पियो में बैठे पांच लोग विजय यादव सेमरिया, अजय कुमार चौधरी बेलहरी, रवींद्र कुमार पकड़िहार, प्रमोद कुमार छोटकी पकड़िहार, महेंद्र चौधरी छोटकी पकड़िहार सभी कैमूर जिला निवासी को गिरफ्तार किया. स्कॉर्पियो बीआर 45 पी 1399 से एक खराब स्कॉर्पियो जिसका नंबर बीआर1 एएम 0002 को टोचन कर यूपी की तरफ से आ रही थी. दोनों गाड़ियों की जांच की गयी, जिसमें दोनों गाड़ियों में बैठे कुल पांच लोगों के पास छह बोतल शराब के साथ गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया.
इस संबंध में मोहनिया डीएसपी मनोज राम ने बताया कि वाहन चेकिंग के दौरान दोनों स्कॉर्पियो को चोरी की आशंका पर चेकिंग की गयी, शराब के नशे में पाये गये और उनके पास से छह बोतल शराब भी बरामद हुई, सभी को गिरफ्तार कर लिया गया है और स्कॉर्पियो को भी जब्त कर लिया गया.
