सदर अस्पताल का हर वार्ड होगा एयरकंडिशन

औचक. बिना तय कार्यक्रम के सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, वार्डों का निरीक्षण कर कहा निरीक्षण में मिलीं कई खामियां, स्वास्थ्य अधिकारियों को दुरुस्त कराने का दिया निर्देश भभुआ सदर : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय गुरुवार को बिना तय कार्यक्रम के सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई […]

औचक. बिना तय कार्यक्रम के सदर अस्पताल पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री, वार्डों का निरीक्षण कर कहा

निरीक्षण में मिलीं कई खामियां, स्वास्थ्य अधिकारियों को दुरुस्त कराने का दिया निर्देश
भभुआ सदर : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय गुरुवार को बिना तय कार्यक्रम के सदर अस्पताल का निरीक्षण किया. स्वास्थ्य मंत्री के निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई सहित कई खामियां पायी गयीं, जिसे मंत्री ने दुरुस्त कराने का निर्देश दिया. उन्होंने इस दौरान सदर अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों से अस्पताल के सभी भर्ती वार्डों को पूर्णतः वातानुकूलित कराने का निर्देश दिया.
गुरुवार को सुबह 09:30 बजे सदर अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री के साथ सीएस डॉ नंदेश्वर प्रसाद, डीएस डॉ विनोद कुमार, एसीएमओ रामानंद प्रसाद, जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ विवेक कुमार के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र पांडेय, सासंद प्रतिनिधि देवलाल पासवान भी मौजूद रहे.
ओपीडी में की अल्ट्रासाउंड मशीन की जांच गुरुवार को स्वास्थ्य मंत्री अस्पताल के निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम ओपीडी पहुंचे और ओपीडी में बैठनेवाले डॉक्टरों की जानकारी लेते हुए वहां स्थित पीडियाट्रिक, दवा, पर्ची काउंटर सहित एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड विभागों का हाल जाना. इस दौरान एक्स-रे व अल्ट्रासाउंड में लगी गंदगी व झाड़ फानूस पर नाराजगी जाहिर करते हुए उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया और अस्पताल में नवंबर में हुए प्रसव संबंधी जानकारी सीएस व डीपीएम से लेते हुए अल्ट्रासाउंड मशीनों की बारीकी के साथ जांच की. इसके अलावे स्वास्थ्य मंत्री ने ओपीडी में स्थित मानसिक स्वास्थ्य केंद्र, एंटी रैबीज सहित फिजियोथेरेपी विभाग का जायजा लिया और वहां मशीनों के बारे में जानकारी ली.
मरीजों से ली जानकारी निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री द्वारा अस्पताल में स्थित एसएनसीयू, ब्लड बैंक, सीसीयू, पुरुष भर्ती वार्ड आदि का भी जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने वहां पेइंग वार्ड सहित मरीजों के लिए बने शौचालय में प्रवेश कर उनका हाल जाना. वहीं, अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती मरीजों से उनको अस्पताल में मिलनेवाले दवा, खाना सहित उपचार के बारे में पूछा, तो मरीजों ने खाना व दवा मिलने की बात कही. उन्होंने भर्ती वार्डों की स्थिति देख सीएस को अस्पताल के सभी भर्ती वार्डों को पूर्णतः वातानुकूलित करने का निर्देश दिया.
जल्द शुरू होगा नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री की नजर ओपीडी से निकलने के बाद अचानक सामने और बंद पड़े नर्सिंग ट्रेनिंग स्कूल के बिल्डिंग पर पड़ी, तो उन्होंने इसके बंद पड़े रहने के बारे में सीएस व डीपीएम से पूछा, तो उनके द्वारा बताया गया कि यह ट्रेनिंग स्कूल सात महीने से बन कर तैयार है और इसका उद्घाटन हो चुका है. लेकिन, उपस्कर सहित अन्य संसाधन की व्यवस्था नहीं रहने की वजह से यह बंद पड़ा है. इस पर स्वास्थ्य मंत्री ने तत्काल मोबाइल पर ही बीएमसीआईएल के एमडी संजय सिंह से इस संबंध में पूछा और उन्हें जल्द से जल्द उपस्कर सहित अन्य व्यवस्था कराने का निर्देश दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >