हाइवा से बालू के साथ गिरा युवक का शव

नगर थाना क्षेत्र के घोसी मोड़ के समीप बलराम कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक हाइवा से बालू गिराये जाने के दौरान उससे बालू के साथ-साथ 22 साल का एक युवक की लाश भी गिरी.

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के घोसी मोड़ के समीप बलराम कॉलोनी में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक हाइवा से बालू गिराये जाने के दौरान उससे बालू के साथ-साथ 22 साल का एक युवक की लाश भी गिरी. यह देखकर ट्रक का ड्राइवर भी अचंभित हो गया. देखते ही देखते वहां पर लोगों की काफी भीड़ लग गयी. सभी ट्रक के बालू से लाश मिलने से अचंभित थे. इसके बाद घटना की सूचना नगर थाने की पुलिस को दी गयी. नगर थाने की पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में ले लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इसके बाद पुलिस ने हाइवा और उसके चालक सरोज कुमार को भी हिरासत में ले लिया है. पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है. चालक का कहना है कि उसने अरवल जिले के पिपरा बांग्ला घाट से रविवार की रात बालू लोड किया था. अब उसे नहीं पता कि बालू के साथ लाश कैसे लोड कर दिया गया. नदी में पोकलेन और जेसीबी से बालू लोड किया जाता है. हो सकता है की नदी के बालू में कोई लाश दबा हो, जो पोकलेन के द्वारा बालू के साथ हाइवा पर लोड कर दिया गया हो. जहानाबाद में बालू गिराने के दौरान बालू के साथ लाश निकलने के साथ ही चालक को भी इस बात की जानकारी हुई. इसके पहले अपनी गाड़ी पर लाश लदे होने के बारे में चालक को भी कोई जानकारी नहीं थी. पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से इंकार कर रही है. पुलिस का कहना है कि छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है. इधर, ट्रक के बालू से लाश मिलने की चर्चा पूरे शहर में की जा रही है. लोग तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं. कोई कह रहा है कि हत्या कर लाश नदी में गाड़ दिया गया होगा, तो कोई कह रहा है कि डूब कर नदी में मौत हो गयी होगी और लाश नदी के बालू में दबी होगी. कुछ लोग यह भी कह रहे हैं कि लाश किसी बालू मजदूर की होगी, जो बालू को खोद कर नदी से निकालता होगा. जितने मुंह, उतनी तरह की बातें फिलहाल कही जा रही हैं, लेकिन पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >