Jehanabad : इलाज के दौरान युवक की गयी जान, परिजनों ने किया हंगामा

सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा. डीएम आवास के समक्ष एनएच 133 को किया जाम.

अरवल

. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान 35 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. घटना से आक्रोशित परिजनों ने जमकर बवाल काटा. डीएम आवास के समक्ष एनएच 133 को किया जाम. घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोजपर निवासी कृष्णा साव के 35 वर्षीय पुत्र शिवनाथ साव इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती हुए थे, जहां इलाज के कुछ देर बाद ही अचानक उसकी मौत हो गयी. मौत की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों ने जमकर हंगामा किया और डीएम आवास के समक्ष एनएच 133 को जाम कर आवागमन पूरी तरह से बाधित कर दिया. आक्रोशित परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान लापरवाही बरतने के कारण उनके परिजन की मौत हो गयी. परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम किया. घटना की सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी, सदर प्रखंड के सीओ घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों से बातचीत किया और मामले को शांत कराकर सड़क को जाम से मुक्त करवाया. इस संबंध में सदर थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >