जहानाबाद: रिश्तेदार से मिलने के लिए घर से निकली महिला लापता, नहीं मिला सुराग, तलाश में जुटी पुलिस

जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र से एक अधेड़ महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. वे घर से रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर निकली थीं, लेकिन न तो वहां पहुंचीं और न ही घर लौटीं. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है.

Jehanabad News : जहानाबाद नगर थाना क्षेत्र के राजा बाजार स्थित पटेल नगर से एक अधेड़ महिला के रहस्यमय ढंग से लापता होने का मामला सामने आया है. महिला घर से रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंची और न ही वापस घर लौटी. परिजनों की शिकायत पर नगर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है.

रिश्तेदार के यहां जाने की बात कहकर निकली थी घर से

महिला के पुत्र कुणाल खत्री ने नगर थाना में दिए आवेदन में बताया कि उनकी मां 8 जुलाई को राजा बाजार स्थित पटेल नगर के घर से रिश्तेदार से मिलने जाने की बात कहकर निकली थीं. वह ऑटो से रवाना हुई थीं, लेकिन दोपहर तक अपने गंतव्य तक नहीं पहुंचीं.

परिजनों ने हर संभावित जगह की तलाश की

जब काफी देर तक महिला का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने रिश्तेदारों, परिचितों और अन्य संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की। काफी खोजबीन के बावजूद महिला का कोई सुराग नहीं मिलने पर नगर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई. परिजनों के अनुसार, घर से निकलते समय महिला ने पीले रंग की साड़ी और नीले रंग का ब्लाउज पहन रखा था. पुलिस ने महिला का हुलिया दर्ज कर आसपास के थानों और संबंधित इकाइयों को भी सूचना दी है.

गुमशुदगी का मामला दर्ज

नगर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ संभावित स्थानों पर महिला की तलाश कर रही है. पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल नगर थाना को सूचित करें, ताकि उसे सकुशल बरामद किया जा सके.

जहानाबाद में डायल 112 की त्वरित सेवा: औसतन 7 मिनट 53 सेकंड में पहुंच रही पुलिस, जून में 2136 कॉल पर कार्रवाई


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >