जागरूकता रैली निकाल मतदान के लिए मतदाताओं को किया गया जागरूक

विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में समावेशी स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन अस्पताल मोड से गांधी मैदान तक किया गया.

जहानाबाद नगर. विधानसभा आम निर्वाचन के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम अलंकृता पांडेय के नेतृत्व में समावेशी स्वीप गतिविधि के तहत मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन अस्पताल मोड से गांधी मैदान तक किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा समावेशी मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया तथा जिले के मतदाताओं को जागरूक करने के लिए स्वयं रैली मे शामिल होकर उर्दू प्राथमिक विद्यालय, मल्लहचक तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के छात्रावास के छात्रों के साथ विभिन्न मतदाता जागरूक नारा आपका वोट, जहानाबाद की नई सोच के साथ मतदाताओं को जागरूक करते हुए गांधी मैदान मे समापन किया गया. समावेशी मतदाता जागरूकता रैली के उपरांत जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा छात्रों को मतदान का महत्व बताया गया. साथ ही अपील किया गया कि जिसप्रकार आप अन्य किसी काम के लिए अपने माता-पिता को करने के लिए बोलते है, उसी प्रकार अपने घर मे जा कर अपने माता पिता के साथ साथ अपने दादा दादी, चाचा चाची, नाना नानी, बडे भाई बहनों को 11 नवंबर को मतदान करने के लिए कहेंगे तथा उन्हें समझायेंगे की यह अवसर आपको पांच वर्ष के बाद मिलता है, जिसमे हमारा भविष्य निर्भर करता है. उन्होंने बताया कि हर मतदाता को एक समान लोकतंत्र ने एक ही मतदान करने की शक्ति दी है, इसे जाया नहीं जाने देंगे. डीएम के द्वारा बच्चों को एम्बेसडर बनाया गया और घर में सभी को 11 नवंबर को वोट करने के लिए यह शुभ संदेश पहुंचाने का काम करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया. छात्रों को अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए डीडीसी डॉ प्रीति द्वारा मतदाता शपथ दिलाया गया. छात्रों ने शपथ के बाद मतदान की 11 नवंबर का मानव शृंखला बनाया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >