Jehanabad : मतदाता जागरूकता संवाद में वोटरों को मतदान प्रक्रिया की दी गयी जानकारी

आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में मतदाता जागरूकता एवं युवाओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं.

जहानाबाद नगर. आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पूरे जिले में मतदाता जागरूकता एवं युवाओं में निर्वाचन साक्षरता बढ़ाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में घोसी विधानसभा क्षेत्र के उच्च विद्यालय घोषी, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सोनवां व उच्च विद्यालय बौरी में चुनावी पाठशाला एवं मतदाता जागरूकता संवाद का आयोजन किया गया. इस अवसर पर निर्वाचन साक्षरता क्लब का गठन किया जा रहा है. निर्वाचन साक्षरता क्लब एक ऐसा मंच है जो विद्यालयों के छात्र-छात्राओं को रोचक गतिविधियों और व्यावहारिक अनुभवों के माध्यम से उनके निर्वाचन अधिकारों के प्रति संवेदनशील बनाता है और मतदाता पंजीकरण व मतदान प्रक्रिया से परिचित कराता है. विद्यालयों में ही नहीं, बल्कि महाविद्यालयों और ग्रामीण समुदायों में भी संचालित किये जाते हैं. यहां शिक्षा और मनोरंजन का संगम होता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >