कवियों ने रचनाओं के माध्यम से जगदीश मित्तल को दी श्रद्धांजलि, साहित्यकारों व कवियों का हुआ जुटान

राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक जगदीश मित्तल के निधन पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा सह कवि सम्मेलन में साहित्यकारों और कवियों ने उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी. संगठन को मजबूत करने के लिए नई नियुक्तियों की भी घोषणा की गई.

Jahanabad news : राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक एवं पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल के निधन पर शहर के शहबाजपुर में श्रद्धांजलि सभा सह वन्दे मातरम् कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया. जगदीश मित्तल के निधन से साहित्य जगत को क्षति कार्यक्रम की अध्यक्षता जिले के समाजसेवी एवं राष्ट्रीय कवि संगम के जिलाध्यक्ष अशोक कुमार प्रियदर्शी ने की. उन्होंने कहा कि जगदीश मित्तल के निधन से हिंदी साहित्य, सामाजिक एवं सांस्कृतिक जगत में शोक है. उनका निधन राष्ट्रीय कवि संगम और हिंदी साहित्य जगत के लिए अपूरणीय क्षति है.

गुमनाम कलाकारों को दिया था मंच : वीरेंद्र

कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांतीय सह महामंत्री राणा वीरेंद्र सिंह ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब हम उनके सपनों को साकार करने के लिए निरंतर कार्य करेंगे. राष्ट्रीय कवि संगम के माध्यम से देशभर के गुमनाम एवं प्रतिभाशाली कलमकारों को उचित मंच देकर साहित्य के क्षितिज तक पहुंचाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी.

ममता को जिलाध्यक्ष व रीना को बनाया गया महामंत्री

इस अवसर पर संगठन को और मजबूती देने के उद्देश्य से कवयित्री ममता प्रिया को महिला जिलाध्यक्ष तथा रीना शर्मा को जिला महामंत्री बनाए जाने की घोषणा की गयी मंच का सफल संचालन युवा कवि नंदन मिश्रा ने किया. सम्मेलन में वरिष्ठ कवि चितरंजन चैनपुरा, प्रो. डॉ. मानसी सिंह, ममता प्रिया, रीना शर्मा, महेश मधुकर एवं रूबी सहित कई कवियों एवं साहित्यप्रेमियों ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कर जगदीश मित्तल को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अशोक कुमार

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >