Jehanabad : पारिवारिक विवाद दो पक्ष भीड़े, प्राथमिकी दर्ज

नगर थाना क्षेत्र के कुत्वनचक में बेटा बहू के बीच महीनों से चल रहे विवाद को लेकर लड़का एवं लड़की पक्ष के लोग सोमवार को भिड़ गए और दोनों समधन के बीच जमकर मारपीट हुई. इस संदर्भ में दक्षिणी दौलतपुर के रहने वाले रेशमी देवी ने नगर थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है.

जहानाबाद. नगर थाना क्षेत्र के कुत्वनचक में बेटा-बहू के बीच महीनों से चल रहे विवाद को लेकर वर-वधू पक्ष के लोग सोमवार को भिड़ गए और दोनों समधन के बीच जमकर मारपीट हुई. इस संदर्भ में दक्षिणी दौलतपुर के रहने वाले रेशमी देवी ने नगर थाने में मारपीट की प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि उनकी बेटी सुधा देवी की शादी क़ुतुवनचक के रहने वाले संतोष पासवान से हुई थी. दोनों के बीच विवाद चल रहा था. इसी क्रम में मैं अपनी बेटी के घर बैंक खाता लाने गई थी, तभी मुझे समधिन के परिवार ने जान मारने की नियत से बुरी तरह मारपीट किया. सूचक ने बताया है कि विरोधी पक्ष के साहिबानी देवी बेटी के गोतनी समेत पांच लोगों ने मिलकर लाठी डंडे से मारपीट किया. शिकायतकर्ता का आरोप है कि बेटी के ससुराल पक्ष मेरी बच्ची को तीन माह से गायब किए हुए हैं. इधर दूसरे पक्ष के कुतबनचक निवासी साहिबानी देवी ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि बेटा बहू के बीच 1 वर्ष से लड़ाई झगड़ा चल रहा है. बेटा संतोष पासवान एवं उसकी पत्नी सुधा देवी दोनों अलग-अलग रहते हैं. सामाजिक स्तर पर समझौता भी हुआ था जिसमें दोनों एक दूसरे से अलग रहने का फैसला किया था. बेटा के सास रश्मि देवी जो उत्तरी दौलतपुर की रहने वाली है, वह 15 सितंबर को मेरे घर पर आकर गाली गलौज करते हुए मारपीट किया एवं घर में घुस कर ट्रैंक, पेटी खोलकर गहना व पैसे लेकर फरार हो गए. पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >