अरवल: मंदिर जा रहे दो नाबालिगों की सड़क हादसे में मौत, ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में खेत में गिरी बाइक

अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में एक दुखद सड़क हादसे में दो नाबालिगों की जान चली गई. दोनों मधुश्रवां शिव मंदिर में पूजा करने जा रहे थे, जब एक ट्रैक्टर से बचने के दौरान उनकी बाइक अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी. गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों ने पटना ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.

Arwal News : अरवल जिले के मेहंदिया थाना क्षेत्र में सोमवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो नाबालिग युवकों की मौत हो गई. दोनों बाइक से मधुश्रवां शिव मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा गिरी. गंभीर रूप से घायल दोनों किशोरों ने पटना ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया.

Jehanabad News : ट्रैक्टर से बचने के दौरान हुआ हादसा

मृतकों की पहचान वलिदाद निवासी 16 वर्षीय नितेश कुमार (पिता स्व. विश्वकर्मा नट) और 14 वर्षीय प्रेम कुमार (पिता अनिल नट) के रूप में हुई है. दोनों मधुश्रवां शिव मंदिर में पूजा करने जा रहे थे. इसी दौरान हरदियां मोड़ के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर से बचने के प्रयास में उनकी बाइक नियंत्रण खो बैठी और खेत में जा गिरी.

पीएमसीएच ले जाते समय दोनों ने तोड़ा दम

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने डायल 112 को सूचना दी. पुलिस और ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को सदर अस्पताल अरवल पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए दोनों को पीएमसीएच पटना रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना के बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. साथ ही ट्रैक्टर चालक की पहचान कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

इस हादसे ने नितेश कुमार के परिवार का पुराना जख्म भी ताजा कर दिया. जानकारी के अनुसार, इससे पहले नितेश के पिता विश्वकर्मा नट की भी वलिदाद स्थित एनएच-139 के कब्रिस्तान मोड़ के पास सड़क दुर्घटना में मौत हो चुकी थी. लगातार दूसरी सड़क दुर्घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >