थार की टक्कर से बाइक सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल, सदर अस्पताल रेफर

कलेर सोन नहर पुल पर तेज रफ्तार थार ने बाइक सवार दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। दोनों घायलों को सदर अस्पताल रेफर किया गया है, पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।

कलेर. मुख्य सोन नहर पुल पर गुरुवार को तेज रफ्तार थार वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों की पहचान औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के सुखदेव बिगहा गांव निवासी पिंटू कुमार एवं रजनीश कुमार के रूप में हुई है. बताया जाता है कि दोनों आपस में सगे भाई हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों किसी कार्य से कलेर आए थे. काम पूरा करने के बाद बाइक से अपने गांव लौट रहे थे. इसी दौरान सोन नहर पुल के समीप औरंगाबाद की ओर से आ रही तेज रफ्तार थार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही कलेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कलेर पहुंचाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद थार चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य माध्यमों से वाहन की पहचान कर चालक की तलाश में जुटी है. हादसे की खबर मिलते ही सोन नहर पुल पर काफी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए. घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचाने में स्थानीय युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है तथा फरार वाहन चालक की पहचान कर उसके विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anjani kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >