Jehanabad : निर्वाची व सहायक निर्वाची अफसरों को दिया प्रशिक्षण

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए 26 सितंबर को समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स में सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया.

जहानाबाद नगर.

आगामी बिहार विधानसभा आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए 26 सितंबर को समाहरणालय स्थित ग्राम प्लेक्स में सभी विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन वरीय प्रभारी प्रशिक्षण कोषांग सह डीडीसी की उपस्थिति में किया गया. प्रशिक्षण सत्र को नोडल पदाधिकारी प्रशिक्षण कोषांग एवं मास्टर प्रशिक्षक द्वारा संचालित किया गया. इसमें निर्वाची एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारियों को उनके कार्य एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गयी. नोडल पदाधिकारी द्वारा नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया, नामांकन शुल्क, नामांकन की जांच, चुनाव चिह्न आवंटन, डाक मतपत्र तथा नाम वापसी से संबंधित प्रावधानों की जानकारी विस्तार से दी गयी. साथ ही निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान निर्वाची पदाधिकारियों की भूमिका, मतदान केन्द्रों की सुव्यवस्थित व्यवस्था, विधि-व्यवस्था बनाए रखने, सामग्री प्रबंधन एवं समयबद्ध रिपोर्टिंग पर विशेष बल दिया गया. आईटी मैनेजर द्वारा निर्वाचन आयोग के विभिन्न मोबाइल ऐप्स के उपयोग से संबंधित प्रशिक्षण भी दिया गया. इस क्रम में सी-विजिल ऐप के माध्यम से फ्लाइंग स्क्वॉड टीम एवं अन्य पदाधिकारियों द्वारा की जाने वाली कार्रवाई की जानकारी भी साझा की गई. प्रशिक्षण के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे ताकि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा सके.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >