Jehanabad : प्रारंभिक विद्यालयों में शुरू हुई अर्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा

शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत जिले के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी है. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक संचालित हो रही है.

जहानाबाद. शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत जिले के सभी सरकारी और सहायता प्राप्त प्रारंभिक विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन परीक्षा बुधवार से शुरू हो गयी है. परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जा रहा है. पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर एक बजे से तीन बजे तक संचालित हो रही है. परीक्षा के पहले दिन कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए पहली पाली में पर्यावरण अध्ययन तथा कक्षा छह के लिए सामाजिक विज्ञान की परीक्षा हुई. दूसरी पाली में कक्षा 6 से 8 के विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी. कक्षा एक और दो के बच्चों की परीक्षा मौखिक रूप में ली जा रही है, जिसे उनके कक्षा शिक्षक विद्यालय स्तर पर ही संचालित कर रहे हैं. इन वर्गों के लिए प्रश्न ई-शिक्ष��कोष पोर्टल पर उपलब्ध कराये गये हैं, जिनके आधार पर मूल्यांकन किया जा रहा है. इसके अलावा शारीरिक शिक्षा एवं कल्याण, कंप्यूटर विज्ञान, कला, और व्यावसायिक शिक्षा जैसे विषयों का मूल्यांकन भी विद्यालय स्तर पर किया जायेगा. परिषद द्वारा कक्षा 3 से 8 के लिए प्रश्न पत्र-सह-उत्तर पुस्तिकाओं का निर्माण कर उन्हें प्रत्येक प्रखंड और विद्यालयों तक पहले ही भेजा जा चुका है। गोपनीयता बनाए रखने के लिए विशेष निर्देश दिये गये हैं. परीक्षा की सफलतापूर्वक संचालन हेतु 9 से 18 सितंबर तक जिला स्तर पर नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जहां से किसी भी प्रकार की समस्या या पृच्छा का समाधान किया जायेगा. शिक्षकों को यह निर्देश भी दिया गया है कि वे शैक्षिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए विशेष कक्षाएं आयोजित कर उनकी सहायता करें. परीक्षा उपरांत कक्षा 3 से 8 तक की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन संकुल या कॉम्प्लेक्स रिसोर्स सेंटर स्तर पर किया जायेगा. वहीं मूल्यांकन के बाद 27 सितंबर को सभी विद्यालयों में शिक्षक-अभिभावक बैठक आयोजित की जायेगी, जिसमें विद्यार्थियों को प्रगति पत्रक वितरित किए जायेंगे. बैठक में उपस्थित अभिभावकों के हस्ताक्षर लेकर उन्हें मूल्यांकित उत्तर पुस्तिकाएं दी जायेंगी, जो अभिभावक उपस्थित नहीं हो पाएंगे, उन्हें सूचना पत्र के माध्यम से जानकारी दी जायेगी. इस प्रक्रिया के माध्यम से न केवल विद्यार्थियों की सीखने की स्थिति का मूल्यांकन होगा, बल्कि अभिभावकों को भी उनके बच्चों की प्रगति की जानकारी मिलेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >