Jehanabad : कुर्था में ””बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ”” का संदेश दे रही है पूजा कमेटी

एक तरफ केंद्र सरकार व राज्य सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर अनवरत कार्य कर रही है.

कुर्था . एक तरफ केंद्र सरकार व राज्य सरकार बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ को लेकर अनवरत कार्य कर रही है. ऐसे में कुर्था बीच बाजार स्थित बड़ी देवी मां दुर्गा पूजा कमेटी विगत 4 वर्षों से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ बेहतर संदेश दे रही है. विगत 4 वर्षों से कुर्था बीच बाजार में दुर्गा पूजा के नवमी के दिन सैकड़ों की संख्या में सड़क के दोनों तरफ कुर्सी लगाकर कुंवारी कन्याओं को बिठाया जाता है, जहां प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांव से लोग पहुंचते हैं और सभी कुमारी कन्याओं का पैर पूजन भोजन के बाद अंगवस्त्र प्रदान करते हैं. हालांकि उक्त प्रचलन प्रखंड क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना रहता है, जहां प्रत्येक वर्ष सैकड़ों कुंवारी कन्याओं को लोग पैर पूजन के साथ भोजन कराकर एक बेहतर संदेश देते हैं. वहीं विजयादशमी के दिन पूजा कमेटी के द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता है, जहां हजारों लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं. कुर्था-गया मुख्य मार्ग स्थित कुर्था बीच बाजार के सड़क के चारों ओर कई स्टाल लगाए जाते हैं जहां लोग कतारबद्ध होकर लोग भंडारे का प्रसाद ग्रहण करते हैं. हालांकि कुर्था बीच बाजार स्थित बड़ी देवी जी मां दुर्गा पूजा कमेटी विगत 93 वर्षों से एक से बढ़कर एक कार्यक्रम करते आ रही है. पूजा कमेटी के अध्यक्ष संजय सौंडिक ने बताया कि एक तरफ जहां लोग बेटियों को तरह-तरह की नजरों से देखते हैं, ऐसे में प्रत्येक वर्ष कुर्था बीच बाजार स्थित दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में पूजा पंडाल में नवमी के दिन सैकड़ों कुमारी कन्याओं को कतारबद्ध होकर पर पूजन के साथ उन्हें भोजन व अंगवस्त्र से सम्मानित करते हैं, जो क्षेत्र के लिए आकर्षण का केंद्र बना रहता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >