Jehanabad : जिले में वोटरों की संख्या बढ़कर हुई 8.05 लाख

अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई.

जहानाबाद नगर. अर्हता तिथि 01 जुलाई 2025 के आधार पर निर्वाचक सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 के क्रम में निर्वाचक सूची के अंतिम प्रकाशन के अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में जिले के सभी मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय व राज्यस्तरीय राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में भाजपा, जदयू, बसपा, कांग्रेस, आप, लोजपा, भाकपा सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित थे. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने उपस्थित सभी प्रतिनिधियों को अवगत कराया कि जिले में 01 अगस्त 2025 को मतदाताओं की संख्या 7,81,313 थी, जो अब 30 सितंबर 2025 को बढ़कर 8,05,655 हो गयी है. इनमें पुरुष मतदाता 4,26,693, महिला मतदाता 3,78,949 तथा थर्ड जेंडर 13 हैं. जिले का लैंगिक अनुपात 888 एवं इपी रेशियो 55.2 से बढ़कर 56.9 हो गया है. बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी प्रतिनिधियों को प्रकाशित फोटो युक्तमतदाता सूची की हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराई तथा मतदाता सूची में हुए जोड़, विलोपन, सुधार, लैंगिक अनुपात, आयु वर्गवार मतदाता संख्या एवं पीडब्ल्यूडी मतदाताओं की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की. उन्होंने सभी निर्वाचक निबंधन पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मतदाता सूची की प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं शुद्धता आगे भी सुनिश्चित की जाए. उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि 18–19 आयु वर्ग के मतदाताओं में भी वृद्धि दर्ज की गई , जो पूर्व में 11173 से बढ़कर 17598 हो गई है. इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया कि अंतिम प्रकाशन के बाद भी निर्वाचक सूची के सतत आद्यतिकरण के दौरान भी नाम जुड़वाने, विलोपन या सुधार की प्रक्रिया जारी रहेगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा यह भी बताया गया कि उपलब्ध कराये गये निर्वाचक सूची में अंकित निर्वाचकों के नामों का सत्यापन अपने स्तर से कर लेंगे. सत्यापन के क्रम यदि पाया जाता है कि सुयोग्य नागरिकों का नाम अंकित नहीं है उनसे सतत अद्यतीकरण के तहत आवेदन ऑनलाइन आवेदन पोर्टल के माध्यम से अथवा ऑफलाईन भी समर्पित करा सकते हैं. सतत अद्यतीकरण के क्रम में विधान सभा निर्वाचन 2025 में नामांकन दाखिल करने के पूर्व प्रकाशित की जाने वाली पूरक निर्वाचक सूची में उनका नाम अंकित करा दिया जाएगा. जिला पदाधिकारी ने सभी राजनीतिक दलों के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि विशेष पुनरीक्षण अभियान के दौरान प्रतिकूल परिस्थितियों में भी सभी ने सक्रिय सहयोग प्रदान किया है. बैठक में उपस्थित सभी दलों के प्रतिनिधियों ने जिला प्रशासन के कार्यों की सराहना करते हुए आगे भी सहयोग करने का आश्वासन दिया. बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी मखदुमपुर विधानसभा क्षेत्र अनिल कुमार सिन्हा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी जहानाबाद विधान सभा क्षेत्र राजीव रंजन सिन्हा, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी घोसी विधानसभा क्षेत्र अमु अमला, उप निर्वाचन पदाधिकारी पूनम कुमारी, नोडल पदाधिकारी मीडिया कोषांग सह जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी , अवर निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >