Jehanabad : सब्जी विक्रेता की हत्या के विरोध में महागठबंधन ने निकाला कैंडल मार्च

विगत 17 सितंबर को काको सब्जी बाजार में काको प्रखंड अंतर्गत पखनपुर ग्राम निवासी सब्जी विक्रेता मो मोहसिन आलम की हत्या एक पासविक स्वभाव के बहसी व्यक्ति के द्वारा दिनदहाड़े कर दी गयी थी. इंडिया गठबंधन के सभी दल ने इस हत्याकांड की कड़ी निंदा की.

जहानाबाद. विगत 17 सितंबर को काको सब्जी बाजार में काको प्रखंड अंतर्गत पखनपुर ग्राम निवासी सब्जी विक्रेता मो मोहसिन आलम की हत्या एक पासविक स्वभाव के बहसी व्यक्ति के द्वारा दिनदहाड़े कर दी गयी थी. इंडिया गठबंधन के सभी दल ने इस हत्याकांड की कड़ी निंदा की. नेताओं ने कहा कि हम सभी काफी मर्माहत हैं. हत्याकांड के विरोध में अस्पताल मोड़ से अरवल मोड़ तक इंडिया गठबंधन के सभी दलों के द्वारा कैंडल मार्च का आयोजन किया गया. कैंडल मार्च के माध्यम से हत्याकांड का विरोध दर्ज कराया गया और मृतक को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इंडिया गठबंधन के सभी दल हत्याकांड में लिप्त दोषियों के प्रति कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की. मृतक के परिवार को कम से कम 25 लाख रुपये की मुआवजा मांग किया. कैंडल मार्च में राजद अध्यक्ष महेश ठाकुर, प्रधान महासचिव परमहंस राय, सीपीएम के जिला सचिव जगदीश प्रसाद, दिनेश प्रसाद सहित सैकड़ों की तादाद में इंडिया महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >