Jehanabad : रेलवे स्टेशन के मॉडल भवन का निर्माण धीमा, यात्रियों को हो रही परेशानी

पटना-गया रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर मिलने वाले बेहतर यात्री सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. स्टेशन को मॉडल बनाने के लिए विकास का कार्य तो कराया जा रहा है

जहानाबाद नगर.

पटना-गया रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर मिलने वाले बेहतर यात्री सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. स्टेशन को मॉडल बनाने के लिए विकास का कार्य तो कराया जा रहा है लेकिन कार्य काफी धीमी गति से हो रही है. ऐसे में यात्रियों को मॉडल स्टेशन के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. स्टेशन पर चल रहा यात्री सुविधा विस्तार का कार्य काफी धीमी गति से होने के कारण की इसमें अभी महीनों समय लग सकता है. ऐसे में यात्रियों को तब तक इन में सुविधाओं का इंतजार करना पड़ेगा, जब तक निर्माण कार्य पूरा नहीं हो जाता है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्ष 2024 में ही यात्री सुविधा विस्तार का कार्य पूरा होना था लेकिन कार्य की गति काफी धीमी होने के कारण यात्रियों को सुविधाओं के लिए अभी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ेगा, तभी उन्हें बुनियादी सुविधाएं मुहैया होंगी. स्टेशन पर यात्री सुविधा विस्तार का कार्य धीमी गति से चल रहा है. दिसंबर 2024 तक इस कार्य को पूरा कराना था लेकिन अब तक निर्माण कार्य आधा अधूरा ही हुआ है. ऐसे में यात्री सुविधा की कमी से यात्रियों को हर दिन दो-चार होना पड़ रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जहानाबाद स्टेशन का चयन 2023 में हुआ था. इस योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधा का विस्तार करते हुए उसे मॉडल रूप देना था. स्टेशन के मुख्य भवन के फाउंडेशन का कार्य ही चल रहा है. ऐसे में निर्माण कार्य पूरा कराने में कई माह का समय लग सकता है. करीब 23 करोड़ की लागत से यात्री सुविधा विस्तार से संबंधित कार्य किये जाने हैं. इसमें नये स्टेशन भवन का निर्माण होना है जिसमें पीआरएस, यूटीएस, वेटिंग हॉल तथा अन्य यात्री सुविधाएं विकसित की जायेगी. फिलहाल फाउंडेशन का कार्य चल रहा है. ऐसे में यात्रियों को अभी लंबे समय तक इन सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >