युवक का शव लेकर सदर अस्पताल पहुंचे परिजन

नगर थाना के फिदा हुसैन मोड़ निवासी एक युवक के घरेलू विवाद में आत्महत्या कर लेने की बात सामने आ रही है. बताया जाता है कि फिदा हुसैन मोड़ निवासी जग्गू उर्फ चंदन कुमार (18 वर्ष ) ने घरेलू विवाद में आकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि परिजनों ने युवक के बेहोश होने पर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

जहानाबाद. नगर थाना के फिदा हुसैन मोड़ निवासी एक युवक के घरेलू विवाद में आत्महत्या कर लेने की बात सामने आ रही है. बताया जाता है कि फिदा हुसैन मोड़ निवासी जग्गू उर्फ चंदन कुमार (18 वर्ष ) ने घरेलू विवाद में आकर आत्महत्या कर ली है. हालांकि परिजनों ने युवक के बेहोश होने पर तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टर का कहना है कि युवक के गले पर निशान था जिसके कारण फांसी लगाने की आशंका है. हालांकि उसकी एंट्री सदर अस्पताल में नहीं हुई थी और उसे ब्रॉड डेथ लाया गया था. चिकित्सक द्वारा डेथ डिक्लेअर किये जाने के बाद परिजन उसे लेकर चले गये. कुछ लोगों ने बताया कि युवक के घर में विवाद चल रहा था. युवक गुस्से में आकर सीढ़ी से उतर रहा था कि अचानक पैर फिसला और ऊपर से गिरने के बाद सिर में काफी चोट लगने से बेहोश हो गया, जिसे तत्काल सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >