Jehanabad : मुख्य सोन नहर से मिला अधेड़ का शव, नहीं हुई पहचान

बेलसार स्थित मुख्य सोन नहर के लख के समीप से एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गया. संवाद प्रेषण तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पायी है.

कलेर.

बेलसार स्थित मुख्य सोन नहर के लख के समीप से एक व्यक्ति का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गया. संवाद प्रेषण तक व्यक्ति की शिनाख्त नहीं हो पायी है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की सुबह बेलसार लख के पास एक व्यक्ति का शव को लोगों ने तैरते हुए देखा. इसके बाद इसकी सूचना कलेर थानाध्यक्ष को दिया. सूचना पाकर कलेर थाना उक्त लाश को निकाल कर थाना लाया एवं पहचान के लिए थाना में रखा. जब कोई पहचान के लिए नहीं आया तो उक्त व्यक्ति का शव पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल अरवल भेज दिया गया. इस संबंध में जानकारी देते हुए कलेर थानाध्यक्ष पवन कुमार सिंह ने बताया कि आम लोगों की सूचना के बाद बेलसार स्थित मुख्य सोन नहर से एक अधेड़ व्यक्ति का शव प्राप्त हुआ है. देखने से यह प्रतीत होता है कि यह व्यक्ति नहर में डूब गया है. इस व्यक्ति की पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को सदर अस्पताल अरवल भेज दिया गया है. उन्होंने यह भी बताया कि पूरे दिन इस व्यक्ति की पहचान के लिए शव को अरवल में रखा गया है लेकिन किसी ने पहचान नहीं की. अगले दिन इसका पोस्टमार्टम करा दिया जायेगा. इस तरह के शव मिलने के बाद एकाएक बेलसार एवं अगल-बगल के गांवों में सनसनी फैल गई. काफी संख्या में लोग उक्त शव को देखने एवं पहचान करने के लिए मुख्य सोन नहर पर पहुंचे लेकिन शव तीन-चार दिन पहले का होने के चलते कई जगह से गल गया था और दुर्गंध आ रहा था. संवाद प्रेषण तक शव की पहचान नहीं हो पाई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >