मखदुमपुर. सोमवार की देर शाम मखदुमपुर विशुनगंज रोड के विशुनगंज बाजार के समीप अनियंत्रित टेंपो ने एक किशोर को कुचल दिया जिससे किशोर की मौत हो गयी. मृत किशोर विशुनगंज बाजार निवासी शंकर विश्वकर्मा का पुत्र नीतीश कुमार (14 वर्ष) बताया जाता है. जानकारी के अनुसार किशोर बाजार के बगीचा के समीप सड़क किनारे टहल रहा था. इसी दौरान अनियंत्रित टेंपो ने उसे कुचल दिया. वहीं घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में इलाज के लिए रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. इस बाबत मृतक के पिता शंकर विश्वकर्मा ने बताया कि उनका दो पुत्र है, जिसमें एक पुत्र नीतीश है जो कोचिंग से आने के बाद शाम के समय घूमने निकला था तभी टेंपो ने उसे कुचल दिया. वहीं पुलिस ने टेंपो को जब्त करते हुए टेंपो चालक को भी गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने बताया कि पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज रही है. वहीं घटना के बाद अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों के चीत्कार से उपस्थित लोगों की आंखें नम हो जा रही थीं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
