10वीं में फेल होने पर छात्र ने फांसी लगा दे दी जान

जहानाबाद के पाठक टोली मुहल्ले में सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी़ वह ननिहाल में नाना कुनकुन साव के घर रहता था.

जहानाबाद: शहर के पाठक टोली मुहल्ले में सीबीएसइ 10वीं की परीक्षा में फेल होने पर छात्र ने फांसी लगाकर जान दे दी़ वह ननिहाल में नाना कुनकुन साव के घर रहता था. गुरुवार की सुबह वह परिजनों के साथ नाश्ता भी किया था. इसके बाद उसने फांसी लगा ली़ उसके मामा ने बताया कि बुधवार को सीबीएसइ 10वीं का रिजल्ट आया था, जिसमें उसे गणित विषय में क्रॉस लग गया था. परिजनों ने उसे काफी समझाया-बुझाया था कि उसे कंपार्टमेंटल परीक्षा दिलायी जायेगी. साथ ही 12वीं में नामांकन भी कराया जायेगा. बुधवार की शाम तो वह शांत हो गया, लेकिन गुरुवार को वह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >