मुस्कान अभियान के तहत लोगों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

अभियान के दौरान तकनीकी अनुसंधान एवं सतत प्रयास से विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 40 मोबाइल फोन बरामद किये गये.

अरवल. जिले में मोबाइल फोन की बढ़ती गुमशुदगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन को राहत दिलाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा चलाये जा रहे ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है. अभियान के दौरान तकनीकी अनुसंधान एवं सतत प्रयास से विभिन्न थाना क्षेत्रों से कुल 40 मोबाइल फोन बरामद किये गये. जिनकी अनुमानित कीमत लगभग 6 लाख 70 हजार रुपये आंकी गयी है. बरामद मोबाइल फोन का स्वामित्व सत्यापन करने के बाद पुलिस अधीक्षक इमामुल हक मैगनु के द्वारा मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंपा गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में गुमशुदा मोबाइल की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए सभी थाना स्तर पर दर्ज मामलों की समीक्षा की गयी. तकनीकी टीम की मदद से इन मोबाइलों का लोकेशन ट्रेस कर उन्हें जब्त किया गया. उन्होंने कहा कि इस तरह की कार्रवाई से आम जनता का पुलिस पर विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है. उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व वर्ष 2023 से जुलाई 2025 तक कुल 300 से अधिक मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाये जा चुके हैं. जिलेवासियों को जानकारी दी गयी कि मोबाइल फोन खोने की स्थिति में नागरिक स्वयं सरकारी पोर्टल पर जाकर अपने खोए मोबाइल का विवरण दर्ज कर सकते हैं. साथ ही संबंधित थाना में शिकायत दर्ज कर उसकी प्रमाणित प्रति एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करना जरूरी है. मोबाइल बरामद होने पर पंजीकृत नंबर पर एसएमएस अलर्ट के माध्यम से सूचना प्राप्त हो जायेगी, पोर्टल का लिंक है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: AMLESH PRASAD

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >