जहानाबाद में 6.20 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, 22,580 रुपये नकद और बाइक भी जब्त

Jahanabad News: जहानाबाद पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से 6 ग्राम स्मैक, एक बाइक और 22 हजार से अधिक की नकदी बरामद की गई है.

Jahanabad News: जहानाबाद नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार किया है. उसके पास से 6.20 ग्राम स्मैक, 22,580 रुपये नकद, एक मोबाइल फोन और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की गई है. पुलिस गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर रही है.

घोड़ा अस्पताल के पास पुलिस ने दबोचा

पुलिस को सूचना मिली थी कि एक युवक स्मैक की डिलीवरी करने के लिए बाइक से जा रहा है. सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने उसके संभावित मार्ग पर वाहन जांच और तलाशी अभियान शुरू किया. अभियान के दौरान शहर के घोड़ा अस्पताल के पास पल्सर बाइक से जा रहे एक युवक को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी में उसके पास से 6.20 ग्राम स्मैक, 22,580 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ.

निजामुद्दीनपुर का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटू कुमार, पिता संजू प्रसाद, निवासी निजामुद्दीनपुर, थाना एवं जिला जहानाबाद के रूप में हुई है. पुलिस उसे नगर थाना ले जाकर पूछताछ कर रही है. मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

ड्रग्स तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान

पुलिस का कहना है कि जिले में नशीले पदार्थों की तस्करी और सेवन के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. इसके कारण युवाओं में नशे की लत बढ़ रही है और कई युवा नशे की जरूरत पूरी करने के लिए चोरी समेत अन्य अपराधों की ओर बढ़ रहे हैं.

एसपी के निर्देश पर सख्त कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक कोटा किरण कुमार के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में ड्रग्स और अन्य नशीले पदार्थों की तस्करी तथा सेवन के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी अभियान के तहत हाल के दिनों में नया टोला और बभना इलाके से भी स्मैक तस्करों को गिरफ्तार किया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि नशा कारोबार में शामिल अन्य लोगों की पहचान कर कार्रवाई जारी रहेगी.

बंटी यादव हत्याकांड में पटना पुलिस की कार्रवाई, लापरवाही पर 3 ASI और 1 होमगार्ड निलंबित


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay Anurag

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >