अवैध गिट्टी लदे छह ट्रक जब्त, चालक धराया

एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की रात जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया

जहानाबाद. एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर शुक्रवार की रात जिले में ओवरलोडिंग के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया. चेकिंग के दौरान नगर थाने की पुलिस के सहयोग से अवैध गिट्टी लदा 6 ट्रक को पुलिस ने जब्त किया है. जब्त कई हाईवा एवं ट्रक के चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है. नगर थानाध्यक्ष दिवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि शहर में ओवरलोडिंग के खिलाफ बीती रात चेकिंग अभियान चलाया गया था, जिसमें बगैर चालान के 6 गिट्टी लगा ट्रक को जब्त किया गया है, जिस पर करीब 24 लाख रुपए जुर्माना लगाया गया है. वहीं खनन पदाधिकारी के लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >