दिव्यांग बोगी से पांच समेत छह पकड़ाये

पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान दिव्यांग बोगी में यात्रा करते पांच सामान्य यात्रियों को पकड़ा गया है. वहीं महिला बोगी में यात्रा करते एक पुरुष यात्री को पकड़ा गया है.

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान दिव्यांग बोगी में यात्रा करते पांच सामान्य यात्रियों को पकड़ा गया है. वहीं महिला बोगी में यात्रा करते एक पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये सभी यात्रियों पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट पटना भेजा गया है. आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि नियमित रूप से जांच अभियान चलाया जा रहा है. अभियान के दौरान शनिवार को दिव्यांग बोगी में यात्रा करते पांच सामान्य यात्री तथा महिला बोगी में यात्रा करते एक पुरूष यात्री को पकड़ा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >