अरवल: कलेर थाना का डीएसपी ने किया औचक निरीक्षण, लंबित कांडों के निष्पादन और गश्त बढ़ाने का दिया निर्देश

Arwal DSP inspection: डीएसपी कुमार संजय ने कलेर थाने का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने थाने की कार्यशैली, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों की बारीकी से जांच करते हुए पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखने पर जोर दिया गया.

Arwal DSP inspection: डीएसपी कुमार संजय ने बुधवार को कलेर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने की कार्यशैली, सुरक्षा व्यवस्था और अभिलेखों की बारीकी से जांच की. डीएसपी ने थाना परिसर की साफ-सफाई, शस्त्रागार, मालखाना और हवालात का जायजा लेने के साथ पुलिस कर्मियों की उपस्थिति और ड्यूटी रोस्टर की समीक्षा की.

थाने की कार्यप्रणाली की हुई समीक्षा

निरीक्षण के दौरान डीएसपी कुमार संजय ने थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित अन्य पुलिस कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि थाने में आने वाले फरियादियों के साथ शालीन व्यवहार किया जाए और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए. उन्होंने लंबित कांडों के निष्पादन, वारंट और कुर्की के मामलों में तेजी लाने का भी निर्देश दिया.

अपराध नियंत्रण और गश्त बढ़ाने पर दिया जोर

डीएसपी ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने तथा शराब तस्करी और अपराधियों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

जनता की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता

उन्होंने कहा कि जनता की सेवा और सुरक्षा ही पुलिस का मुख्य उद्देश्य है. सभी पुलिसकर्मी कर्तव्यनिष्ठा और ईमानदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें. निरीक्षण के दौरान थानाध्यक्ष अमित कुमार सहित थाने के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार की 1.81 करोड़ महिलाओं के लिए खुशखबरी, 25 जुलाई को खाते में जाएगी राशि, सीएम सम्राट का ऐलान


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Anjani kumar

Published by: Nikhil Anurag

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >