सरकारी संपत्ति को नुकसान: पईन किनारे जामुन का पेड़ काटने वाले अज्ञात पर केस दर्ज

Jahanabad News : सिंचाई नहर किनारे सरकारी जामुन के हरे पेड़ को अवैध रूप से काट दिया गया. इस संबंध में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कराया है.

Jahanabad News : ( सुनील शर्मा की रिपोर्ट)
घोसी थाना क्षेत्र के उवेर गांव में पईन (सिंचाई नहर) के किनारे स्थित सरकारी जामुन के हरे पेड़ को अवैध रूप से काटे जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में लघु सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ने घोसी थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है.

जानकारी के अनुसार विभागीय अधिकारियों को सूचना मिली थी कि उवेर गांव स्थित पईन के किनारे लगा सरकारी संपत्ति का जामुन का पेड़ काट दिया गया है. सूचना मिलने के बाद विभाग द्वारा मामले की जांच की गई. जांच में पेड़ काटे जाने की पुष्टि होने पर सहायक अभियंता ने इसे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला बताते हुए थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई.

काटे गए पेड़ के लकड़ी जब्त, जांच में जुटी पुलिस

शिकायत के आधार पर घोसी पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने घटनास्थल से काटे गए पेड़ के लकड़ी वाले हिस्से को जब्त कर लिया है. साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि पेड़ को किसने और किन परिस्थितियों में काटा.

पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान दोषियों की पहचान होने पर उनके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा को लेकर चर्चा तेज हो गई है. स्थानीय लोगों ने भी सरकारी संपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

ALSO READ: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर दिलाई गयी शपथ, तंबाकू मुक्त समाज बनाने का आह्वान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >