दवा दुकान से नकद समेत हजारों की संपत्ति की चोरी

कल्पा थाना क्षेत्र के कल्पा में बीती रात अज्ञात चोरों ने दवा दुकान का करकट उखाड़ कर 70 हजार रुपए नकद समेत हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली.

जहानाबाद. कल्पा थाना क्षेत्र के कल्पा में बीती रात अज्ञात चोरों ने दवा दुकान का करकट उखाड़ कर 70 हजार रुपए नकद समेत हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली. इस संदर्भ में कल्पा के रहने वाले दुकानदार भूषण शर्मा ने स्थानीय थाने में चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. सूचक ने पुलिस को दिए शिकायत में कहा है कि वह बीती रात दुकान बंद कर घर चले आए. सोमवार की सुबह जब दुकान खोलने गए तो देखा कि दुकान में लगे ताले को तोड़ने का प्रयास किया गया है, लेकिन ताला टूटा हुआ नहीं है. चोरी के शक होने पर जब वह दुकान के पीछे गए तो देखा कि छत का करकट उखड़ा हुआ है एवं काउंटर में रखे 70 हजार रुपए नकद समेत हजारों के सामान गायब हैं. दुकानदार ने यह भी बताया है कि चोरों ने 30 हजार का स्मार्ट टीवी एवं सीसीटीवी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. शिकायतकर्ता का आरोप है कि अज्ञात चोर पूर्व में भी दो बार चोरी की घटना को अंजाम दिया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >