नीट पेपर लीक: जहानाबाद में पुलिस पर पथराव मामले में 108 उपद्रवियों की तस्वीर जारी; पहचान में सहयोग की अपील

जहानाबाद में नीट पेपर लीक मामले के बाद हुई हिंसा और उपद्रव पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने 108 उपद्रवियों की तस्वीरें जारी कर आम लोगों से पहचान में मदद की अपील की है.

NEET Paper Leak Protest : जहानाबाद में नीट पेपर लीक मामले को लेकर हुए प्रदर्शन के दौरान हिंसा और उपद्रव के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. जिले में डीएम आवास के पास पथराव और पुलिसकर्मियों पर हमले के मामले में 108 उपद्रवियों की तस्वीर जारी की गई है.

पुलिस ने सोशल मीडिया, सीसीटीवी फुटेज और ड्रोन से ली गई तस्वीरों के आधार पर इन उपद्रवियों की पहचान शुरू कर दी है. जारी की गई तस्वीरों में उन लोगों को चिन्हित किया गया है, जो प्रदर्शन के दौरान हिंसा में शामिल थे.

छात्र प्रदर्शन के दौरान पहुंचे असामाजिक तत्वों

23 जुलाई की शाम करीब 5 बजे छात्र प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों और पटना से ट्रेन के माध्यम से पहुंचे उपद्रवियों ने जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया. इस दौरान जिला पदाधिकारी आवास परिसर, सड़क किनारे लगी सार्वजनिक रेलिंग सहित कई सरकारी एवं सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई की.

Jehanabad Police : पुलिस पर हमला, सरकारी संपत्ति को नुकसान

एसपी के हवाले से दी गई जानकारी के अनुसार काकू मोड़ और जिलाधिकारी आवास के सामने प्रदर्शन के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस बल पर हमला कर दिया. इस दौरान पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी की गई, जिससे कई जवान घायल हो गए.

उपद्रवियों ने पुलिस वाहनों और अन्य सरकारी संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचाया. इतना ही नहीं, आम लोगों पर भी लाठी-डंडों और पत्थरों से हमला किए जाने की बात सामने आई है.

Student Protest : तस्वीर जारी कर पहचान की कोशिश

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि घटना में शामिल लोगों की पहचान के लिए उनकी तस्वीरें सार्वजनिक की जा रही हैं. फोटो क्रम संख्या के अनुसार संदिग्ध व्यक्तियों को चिन्हित करने का काम जारी है.

आम लोगों से अपील की गई है कि वे इन तस्वीरों के आधार पर उपद्रवियों की पहचान करने में पुलिस की मदद करें. इसके लिए पुलिस द्वारा जारी किए गए नंबर पर सूचना देने को कहा गया है, ताकि दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके.

छापेमारी जारी, और भी लोगों की होगी पहचान

पुलिस का कहना है कि घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी लगातार की जा रही है. सीसीटीवी और सोशल मीडिया के जरिए सबूत जुटाए जा रहे हैं.

साथ ही, उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग जगहों पर छापेमारी भी की जा रही है. पुलिस ने साफ कर दिया है कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और सभी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होगी.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >