Jehanabad : छह वारंटियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

शकुराबाद थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि रतनी गांव में छापेमारी कर देवचंद मांझी को गिरफ्तार किया गया है.

रतनी/काको. शकुराबाद थाने की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर पांच वारंटी को गिरफ्तार किया है. थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि रतनी गांव में छापेमारी कर देवचंद मांझी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं कखौरा गांव में छापेमारी कर श्रवण पासवान, बाबूचन पासवान, सुरेंद्र पासवान सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार लोगों के विरुद्ध न्यायालय से वारंट निर्गत था, लेकिन ये लोग फरार चल रहे थे. पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि ये लोग अपने घर पर रह रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर पांचों लोगों को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं काको थाने की पुलिस ने तिताईबिगहा गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति सैलून मांझी बताया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >