कलेर थाना पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक मामले में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया व अपहृता को सकुशल बरामद कर लिया है. इस संबंध में कलेर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि नीरज कुमार, पिता विनोद पासवान, निवासी ग्राम कथराइन, थाना मेहंदिया, जिला अरवल को पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में गिरफ्तार किया गया है. साथ ही मामले में अपहृता को भी सकुशल बरामद कर लिया गया है.
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जबकि बरामद अपहृता का नियमानुसार चिकित्सीय परीक्षण एवं न्यायालय में बयान दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है. मामले में अग्रेतर विधिक कार्रवाई जारी है.
