जहानाबाद: काको की सभी पंचायतों में मनाया गया पंचायत विकास दिवस, विकास योजनाओं और जीपीडीपी पर हुई चर्चा

Jehanabad Panchayat Development Day: काको प्रखंड में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. इन सभाओं में पंचायतों में चल रही विकास और जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की गई, साथ ही भविष्य की योजनाओं पर भी चर्चा हुई.

Jehanabad Panchayat Development Day: काको प्रखंड क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों में रविवार को पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया. ग्रामसभाओं में पंचायतों में संचालित विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) 2026-27 के निर्माण, मुख्यमंत्री पेयजल योजना की प्रगति तथा आगामी विकास कार्यों की प्राथमिकताओं पर विस्तृत चर्चा की गई.

विकास योजनाओं और पंचायतों की प्राथमिकताओं पर मंथन

ग्राम सभाओं के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और उनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया. प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार मिश्र ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को सभी पंचायतों में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर ग्रामसभा आयोजित की जाती है.

उन्होंने कहा कि इसी क्रम में काको प्रखंड की सभी पंचायतों में ग्रामसभाओं का सफल आयोजन किया गया, जहां पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की समीक्षा और भविष्य की विकास योजनाओं की प्राथमिकताओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

सुशासन और विकास योजनाओं पर विशेष जोर

बीडीओ ने बताया कि ग्रामसभाओं में सुशासन युक्त पंचायत की अवधारणा को मजबूत बनाने, मुख्यमंत्री पेयजल योजना की प्रगति की समीक्षा करने तथा भविष्य की योजनाओं को लेकर सुझाव प्राप्त किए गए. साथ ही ग्रामीणों को सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया.

अतिकुपोषित बच्चों के अभिभावकों को मिला पोषण किट

ग्रामसभा के दौरान बाल विकास परियोजना कार्यालय की ओर से पंचायतों के विभिन्न वार्डों के आंगनबाड़ी केंद्रों द्वारा चिन्हित अतिकुपोषित बच्चों के अभिभावकों के बीच विटामिन युक्त पोषण किट का वितरण किया गया. इसका उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाना और कुपोषण को कम करना है.

ग्रामीणों ने रखीं अपनी समस्याएं

बैठकों में पंचायत प्रतिनिधियों, वार्ड सदस्यों, पंचायत सचिवों, विकास मित्रों, जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं, आशा कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया. इस दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, नाली, स्वच्छता, आवास और बिजली जैसी स्थानीय समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. संबंधित अधिकारियों ने इन समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया.

ग्रामसभा लोकतंत्र की सबसे महत्वपूर्ण इकाई : बीडीओ

बीडीओ आशीष कुमार मिश्र ने कहा कि ग्रामसभा लोकतांत्रिक व्यवस्था की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है, जहां ग्रामीण स्वयं अपने क्षेत्र के विकास की प्राथमिकताएं तय करते हैं और योजनाओं के क्रियान्वयन की निगरानी भी करते हैं. उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों से नियमित रूप से ग्रामसभा में भाग लेकर पंचायत के समग्र विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

Also Read: क्या विजय सिन्हा, पवन सिंह और रामकृपाल यादव के कार्यक्रम में मचा था हंगामा? वायरल वीडियो की सच्चाई जानिए


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Baikunth kumar

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >