अज्ञात वाहन ने अधेड़ को कुचला, मौके पर मौत; पटना-गया एनएच-22 जाम कर हंगामा किया

Jahanabad Road Accident : शहरी बाईपास पर दौलतपुर मठिया निवासी सत्येंद्र भगत सड़क पार कर घर लौट रहे थे. तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया.

जहानाबाद से संजय अनुराग की रिपोर्ट
Jahanabad Road Accident : पटना-गया एनएच-22 के शहरी बाईपास पर गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन वाहन ने एक अधेड़ को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने एनएच जाम कर दिया, जिससे कुछ समय के लिए यातायात पूरी तरह ठप हो गया.

सड़क पार करने के दौरान रौंदा

घटना पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 शहरी बाईपास पर उस समय हुई जब दौलतपुर मठिया निवासी 50 वर्षीय सत्येंद्र भगत सड़क पार कर अपने घर लौट रहे थे. तभी एक अज्ञात फोर व्हीलर वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया. टक्कर लगते ही वे सड़क पर गिर पड़े और उनकी मौके पर ही जान चली गयी.

रोते-बिलखते परिजन।फोटो-प्रभात खबर.

वाहनों की लगी लंबी कतार, आवागमन ठप

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर एनएच-22 को जाम कर दिया. इससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

सूचना मिलने पर नगर थाना जहानाबाद और कड़ौना थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया और स्थिति को नियंत्रित किया. इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल जहानाबाद भेज दिया गया.

तेज रफ्तार पर नियंत्रण की मांग

स्थानीय लोगों ने बताया कि यह इलाका लगातार दुर्घटनाओं के कारण ब्लैक स्पॉट बनता जा रहा है. इससे पहले भी शहरी बाईपास पर कई हादसे हो चुके हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन से इस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण की मांग की है.

इसे भी पढ़ें : असम में शहीद वायुसेना अधिकारी शुभम कुमार के मुआवजे पर पिता ने उठाया सवाल, बोले- माता-पिता के अधिकारों की भी हो रक्षा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >