Jehanabad : खलिहान में आग लगने से नेवारी जलकर राख

नगर पंचायत घोसी अंतर्गत बेलई गांव में एक किसान के खलिहान में आग लगने से नेवारी जलकर राख हो गया.

घोसी. नगर पंचायत घोसी अंतर्गत बेलई गांव में एक किसान के खलिहान में आग लगने से नेवारी जलकर राख हो गया. बताया जाता है कि बेलई गांव के किसान रामबाबू पासवान के खलिहान में लगे नेवारी के पुंज में आग लग गयी. आग की तेज लपट देख आसपास के ग्रामीणों ने हल्ला करते हुए आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग की तेज लपट रहने के कारण नेवारी के पुंज जलकर राख हो गया. ग्रामीणों द्वारा आसपास के मोटर पंप चालू कर आग पर काबु पाया गया.

छापेमारी में 45 लीटर शराब बरामद

जहानाबाद. नगर थाने की पुलिस ने शराब के खिलाफ छापेमारी कर वभना मठिया स्थित शराब के अड्डे से बिक्री के लिए छुपा कर रखे गये 45 लीटर शराब पुलिस ने बरामद किया है. हालांकि पुलिस की भनक पाकर शराब तस्कर मौके से फरार हो गया. इस बाबत थानाध्यक्ष दीवाकर कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि वभना मठिया में शराब का धंधा किया जाता है. सूचना के आलोक में छापेमारी की गई, जिसमें शराब के अड्डे से प्लास्टिक के तीन गैलन में 45 लीटर शराब बरामद किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >