सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की गयी जान, एक घायल

महेंदिया थाना क्षेत्र के बंधुबिगहा ग्राम के समीप मंगलवार की देर शाम मुख्य सोन नहर मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो गया जिससे एक की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

कलेर. महेंदिया थाना क्षेत्र के बंधुबिगहा ग्राम के समीप मंगलवार की देर शाम मुख्य सोन नहर मार्ग पर मोटरसाइकिल सवार दुर्घटना का शिकार हो गया जिससे एक की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गयी. जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार हसपुरा थाना क्षेत्र के सेवाबिगहा ग्राम निवासी विकास कुमार (29 वर्ष) अपने एक परिवार विश्वास कुमार के साथ बाइक से अरवल से अपने गांव सेवाबिगहा जा रहा था. वह बंधुबिगहा ग्राम के पास पहुंचे ही थे कि सामने से आ रही एक कार से चकमा खा गये और सड़क के बीचों-बीच खड़े पीपल के पेड़ में धक्का मार दिया जिससे मोटरसाइकिल सवार विकास कुमार की मौत मौके पर ही हो गयी. जबकि दूसरा सवार विश्वास कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया. ग्रामीणों ने इसकी सूचना महेंदिया थाना को दिया. इसके बाद थानाध्यक्ष राहुल अभिषेक के द्वारा इन दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल अरवल भेजा, जहां चिकित्सकों ने विकास कुमार को मृत घोषित कर दिया एवं एक दूसरा घायल विश्वास कुमार का इलाज सदर अस्पताल अरवल में चल रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >