Jehanabad News : ग्रामीण महिलाओं की आवाज बन रहा ”महिला संवाद”, नीति निर्माण तक पहुंच रही हैं जमीनी आकांक्षाएं

जहानाबाद जिले में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक मजबूत पहल करते हुए सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम का चौथा दिन जिले भर में बड़े उत्साह और भागीदारी के साथ मनाया गया. कुल 14 स्थलों पर आयोजित इस संवाद का नेतृत्व जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने किया.

जहानाबाद. जहानाबाद जिले में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक मजबूत पहल करते हुए सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम का चौथा दिन जिले भर में बड़े उत्साह और भागीदारी के साथ मनाया गया. कुल 14 स्थलों पर आयोजित इस संवाद का नेतृत्व जिलाधिकारी अलंकृता पाण्डेय ने किया. वे स्वयं हुलासगंज प्रखंड की कोकरसा पंचायत के लोदीपुर गांव पहुंचीं, जहां उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठकर उनकी समस्याएं, आकांक्षाएं और सुझावों को गंभीरता से सुना. डीएम ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं यदि ज़मीनी स्तर तक पहुंच रही हैं, तो यह बेहद सकारात्मक संकेत है. उन्होंने यह भी कहा कि यदि योजनाओं के लाभ में कोई समस्या या बाधा है, तो जिला प्रशासन पूरी तत्परता से उसे दूर करने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने महिलाओं से यह आह्वान किया कि वे इस मंच के माध्यम से अपनी आकांक्षाओं, स्वरोजगार, शिक्षा, उद्यमिता, सामाजिक सुरक्षा को भी साझा करें, ताकि उन्हें सरकार तक पहुंचाया जा सके. कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रत्येक आयोजन स्थल पर एलइडी स्क्रीन युक्त मोबाइल वाहन के माध्यम से ऑडियो-विजुअल जानकारी दी गयी. महिलाओं को सरकार की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, पोशाक योजना, कन्या उत्थान योजना, सतत जीविकोपार्जन योजना और शराबबंदी अभियान से अवगत कराया गया. इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को शिक्षा, रोजगार, आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक जीवन प्रदान करना है. महिलाओं ने संवाद में उत्साहपूर्वक भाग लिया और पहली बार खुले मंच पर अपने विचार और अनुभव साझा किये. डीएम ने स्पष्ट किया कि महिलाओं द्वारा बताए गए मुद्दों को प्राथमिकता के आधार पर न केवल जिला प्रशासन द्वारा हल किया जायेगा, बल्कि उन सुझावों को राज्य स्तर पर भी प्रस्तुत किया जायेगा. कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि महिला संवाद केवल योजनाओं की जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि यह एक ऐसा सशक्त मंच बन रहा है जो महिलाओं की जमीनी समस्याओं, विचारों और आकांक्षाओं को सीधे नीति निर्माण प्रक्रिया तक पहुंचा रहा है. यह पहल न केवल प्रशासनिक पारदर्शिता को बढ़ावा दे रही है, बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और भागीदारी की भावना भी जगा रही है. इस दिन जिले के सात प्रखंडों में महिला संवाद सफलतापूर्वक संपन्न हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shah abid hussain

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >