जहानाबाद में दिनदहाड़े बंद कमरे का ताला तोड़ चोरी, दो लैपटॉप और 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हुए चोर

Jehanabad News : जहानाबाद के देवरिया इलाके में दिनदहाड़े चोरों ने अमीन के घर को निशाना बनाया. घर से दो लैपटॉप और 10 हजार रुपये नकद चोरी होने पर पुलिस जांच में जुटी है.

Jehanabad News : नगर थाना क्षेत्र के देवरिया इलाके में दिनदहाड़े चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर दो लैपटॉप, ईयरफोन, 10 हजार रुपये नकद समेत हजारों रुपये की संपत्ति की चोरी कर ली. घटना उस समय हुई, जब सर्वेक्षण कार्यालय में कार्यरत दो महिला कर्मचारी ड्यूटी पर गई हुई थीं.

ड्यूटी से लौटने पर टूटा मिला ताला

पीड़ित पूजा यादव और प्रीति गुप्ता वर्तमान में जहानाबाद के सर्वेक्षण कार्यालय में अमीन के पद पर कार्यरत हैं. पूजा यादव उत्तर प्रदेश के फतेहपुर और प्रीति गुप्ता गाजीपुर की रहने वाली हैं. दोनों पिछले चार महीनों से नगर थाना क्षेत्र के देवरिया में किराये के मकान में साथ रह रही हैं.

पीड़िता पूजा यादव ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि दोनों रोजाना की तरह कमरे में ताला बंद कर ड्यूटी पर गई थीं. शाम करीब 4:30 बजे लौटने पर कमरे का ताला टूटा मिला और अंदर का सारा सामान बिखरा हुआ था.

दो लैपटॉप और नकदी लेकर फरार हुए चोर

जांच करने पर पता चला कि चोर कमरे में रखे दो लैपटॉप, ईयरफोन, चार्जर और करीब 10 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए. चोरी गए सामान की कीमत हजारों रुपये बताई जा रही है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पीड़ित युवतियों ने नगर थाना पहुंचकर अज्ञात चोरों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और चोरी गए लैपटॉप व नकदी की बरामदगी की मांग की. नगर थाना पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस आसपास के क्षेत्र में छानबीन कर रही है और चोरों की पहचान के प्रयास में जुटी है.

Also Read: बांकीपुर बचाने खुद उतरेंगे नितिन नवीन, पटना आकर बनाएंगे बीजेपी की जीत का प्लान


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >