जहानाबाद: ज्वेलर्स दुकान को बनाया निशाना, शटर तोड़कर 13 से 14 लाख के गहने उड़ाए

Jahanabad News : घटना काको थाना क्षेत्र के हाटी मोड़ स्थित एक ज्वेलरी शॉप की है. पीड़ित दुकानदार मलहचक स्थित पानी टंकी के समीप के रहने वाले है.

जहानाबाद से अशोक कुमार की रिपोर्ट
Jahanabad News : जहानाबाद. जिले से एक बड़ी और सनसनीखेज चोरी की वारदात सामने आई है, जहां बेखौफ चोरों ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के सोने और चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया. घटना काको थाना क्षेत्र के हाटी मोड़ स्थित एक ज्वेलरी शॉप की है, जहां देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का मुख्य शटर उखाड़कर इस घटना को अंजाम दिया.

हाटी मोड़ की घटना, लोहे के औजार से तोड़ा शटर

पीड़ित दुकानदार के अनुसार, चोरी की गए सामान की कीमत लगभग 13 से 14 लाख रुपये के बीच बताई गई है. पीड़ित दुकानदार पंकज कुमार वर्मा नगर थाना क्षेत्र के मलहचक स्थित पानी टंकी के समीप के रहने वाले है. और वह हाटी मोड़ पर आभूषण की दुकान चलाते हैं. रोज की तरह वे बीते दिन भी शाम को अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे. रात के सन्नाटे का फायदा उठाते हुए शातिर चोरों ने दुकान को निशाना बनाया और लोहे के औजारों की मदद से शटर को नीचे से उखाड़कर अंदर प्रवेश कर गए.

चोरी के बाद घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़.

आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी दी

​आसपास के लोगों ने सुबह लगभग 5 बजे पंकज वर्मा को फोन पर सूचना दी गई कि उनकी दुकान का शटर उखड़ा हुआ है. फोन पर मिली इस अप्रत्याशित सूचना को सुनते ही पीड़ित के होश उड़ गए और वे आनन-फानन में तड़के ही अपनी दुकान पर पहुंचे. घटनास्थल पर पहुंचकर जब पीड़ित दुकानदार ने देखा तो दुकान का शटर नीचे से पूरी तरह से मोड़ा और उखड़ा हुआ था. अंदर जाने पर दुकान की तिजोरी, काउंटर और डिस्प्ले रैक पूरी तरह से खाली पाए गए.

घटना की जांच की जा रही.

पुलिस टीम मौके पर पहुंच छानबीन में जुटी

चोरों ने दुकान के भीतर रखे सोने के कीमती आभूषण और चांदी के सारे सामान पूरी सफाई से समेट लिए थे. दुकान में केवल खाली डिब्बे और बिखरा हुआ सामान ही शेष बचा था. ​​इस घटना की सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस द्वारा आसपास की दुकानों और रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने का प्रयास किया जा रहा है.

पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग

स्थानीय बाजार के अन्य व्यापारियों ने भी इस घटना पर गहरा दुख और आक्रोश व्यक्त किया है. व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev Kumar

राजीव कुमार तीन वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय है. फिलहाल हिंदी डिजिटल मीडिया में कंटेंट राइटर के रूप में अपना योगदान दिए हैं. बिहार के स्थानीय-क्षेत्रिय मुद्दों पर विशेष नजर बनाए रखते है. राजीतिक-सामाजिक गतिविधियों से जुड़ी खबरो पर पकड़ है. खबरों की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए स्रोतों की जांच के साथ तथ्यों की पुष्टि अनिवार्य रूप से करते हैं.

विशेषज्ञता

राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है.

पत्रकारिता अनुभव

राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता की शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम, खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.

शिक्षा/पुरस्कार

मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >