Jehanabad : जनता दरबार में दो मामलों का किया गया निबटारा

डीएम अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया. जनता दरबार में कुल 77 परिवाद प्राप्त हुए. जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना,व्यावसायिक ऋण,अनुदान राशि, भू-अर्जन, बिजली, वृद्धावस्था पेंशन, आपसी विवाद, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड व अन्य कार्यालयों से संबंधित परिवाद आए.

जहानाबाद नगर. डीएम अलंकृता पांडेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में जनता दरबार का आयोजन कर जिले के आमजनों के परिवादों को सुना गया. जनता दरबार में कुल 77 परिवाद प्राप्त हुए. जनता दरबार में भूमि विवाद, आवास योजना,व्यावसायिक ऋण,अनुदान राशि, भू-अर्जन, बिजली, वृद्धावस्था पेंशन, आपसी विवाद, शौचालय निर्माण, राशन कार्ड व अन्य कार्यालयों से संबंधित परिवाद आए. जनता दरबार में आये सभी परिवादियों की समस्याओं को सुना गया एवं सभी संबंधित पदाधिकारियों को सभी मामलों में विशेष रुप से ध्यान देते हुए ससमय निष्पादन करने का निर्देश दिया गया. एडीएम द्वारा पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि जिला स्तर पर प्राप्त होने वाले शिकायतों का निष्पादन ससमय करें जिससे की परिवादी को लाभ मिल सके एवं उन्हें उनके शिकायतों के निमित्त संतोषजनक जवाब प्राप्त हो सके. जनता दरबार में प्राप्त परिवादों को संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित किया गया एवं कुछ मामलों में संबंधित पदाधिकारियों को दूरभाष पर सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया. वैसे मामले जो लोक शिकायत निवारण अधिनियम के अंतर्गत आते हैं उन्हें सुनवाई हेतु पंजीकृत किया गया और ऐसे मामले जो इसके अंतर्गत नहीं है उन पर कार्रवाई के लिए संबंधित पदाधिकारियों को त्वरित निष्पादन करने एवं प्रतिवेदन भेजने के लिए निर्देशित किया गया. जनता दरबार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभ न मिलने संबंधी दो शिकायतें जिला पदाधिकारी के समक्ष प्राप्त हुईं. मोतीलाल विंद , वृद्ध पेंशनधारी के द्वारा शिकायत किया गया कि पेंशन का लाभ खाते में प्राप्त नहीं हो रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >