Jehanabad : पिकअप के धक्के से टोटो चालक घायल

पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर कड़ौना के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने एक हवा-हवाई इलेक्ट्रिक वाहन टोटो को जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण टोटो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जहानाबाद. पटना-गया राष्ट्रीय राजमार्ग 22 पर कड़ौना के निकट तेज रफ्तार पिकअप ने एक हवा-हवाई इलेक्ट्रिक वाहन टोटो को जोरदार टक्कर मार दिया जिसके कारण टोटो का चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. टक्कर इतनी जोरदार थी कि टोटो अपने स्थान से 10 फीट दूर जा गिरा. प्राप्त जानकारी के अनुसार अलगाना निवासी रामप्यारे टोटो लेकर आ रहा था. कड़ौना की निकट वाहन रोककर लघुशंका कर रहा था तभी एक तेज गति से आ रहे पिकअप ने उसकी वाहन में जोरदार टक्कर मार दी जिसके कारण टोटो 10 फीट दूर जा गिरी. पिकअप के धक्के से चालक भी दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mintu kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >