Jehanabad : बेहतर यात्री सुविधा के लिए लोगों को करना पड़ेगा अभी और इंतजार

पटना-गया रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर मिलने वाले बेहतर यात्री सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा.

जहानाबाद नगर.

पटना-गया रेलखंड पर यात्रा करने वाले यात्रियों को स्टेशन पर मिलने वाले बेहतर यात्री सुविधा के लिए अभी और इंतजार करना पड़ेगा. स्टेशन पर चल रहा यात्री सुविधा विस्तार का कार्य काफी धीमी गति से होने के कारण इसमें अभी महीनों समय लग सकता है. ऐसे में यात्रियों को तब तक इन सुविधाओं का इंतजार करना पड़ेगा. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत वर्ष 2024 में ही यात्री सुविधा विस्तार का कार्य पूरा होना था लेकिन कार्य की गति काफी धीमी होने के कारण यात्रियों को सुविधाओं के लिए अभी लंबे समय तक इंतजार करना पड़ेगा तभी उन्हें बुनियादी सुविधाएं मुहैया होंगी. स्टेशन पर यात्री सुविधा विस्तार का कार्य धीमी गति से चल रहा है.

दिसंबर 2024 तक इस कार्य को पूरा कराना था लेकिन अब तक फाउंडेशन का कार्य ही चल रहा है. ऐसे में यात्री सुविधा की कमी से यात्रियों को हर दिन दो-चार होना पड़ रहा है. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत जहानाबाद स्टेशन का चयन 2023 में हुआ था. इस योजना के तहत स्टेशन पर यात्री सुविधा का विस्तार करते हुए उसे मॉडल रूप देना था. स्टेशन के मुख्य भवन के फाउंडेशन का कार्य ही चल रहा है. ऐसे में निर्माण कार्य पूरा कराने में कई माह का समय लग सकता है. करीब 23 करोड़ की लागत से यात्री सुविधा विस्तार से संबंधित कार्य किये जाने हैं. इसमें नये स्टेशन भवन का निर्माण होना है जिसमें पीआरएस, यूटीएस, वेटिंग हॉल तथा अन्य यात्री सुविधाएं विकसित की जायेगी. फिलहाल फाउंडेशन का कार्य चल रहा है. ऐसे में यात्रियों को अभी लंबे समय तक इन सुविधाओं के लिए इंतजार करना पड़ेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By MINTU KUMAR

MINTU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >