Jehanabad : महिला बोगी में यात्रा करते नौ पुरूष यात्री धराये

पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते नौ पुरुष यात्री को पकड़ा गया है.

जहानाबाद नगर. पटना-गया रेलखंड के जहानाबाद रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा चलाये गये जांच अभियान के दौरान महिला बोगी में यात्रा करते नौ पुरुष यात्री को पकड़ा गया है. पकड़े गये यात्रियों पर रेलवे एक्ट के तहत मामला दर्ज करते हुए उन्हें आगे की कार्रवाई के लिए रेलवे कोर्ट गया भेजा गया है. इस संबंध में आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि पीजी रेलखंड के 63243 तथा 63245 पैसेंजर ट्रेन में जांच के क्रम में महिला बोगी में यात्रा करते 9 पुरूष यात्री पकड़े गये हैं जिसे रेलवे कोर्ट गया भेजा गया है.

छापेमारी कर पुलिस ने वारंटी को किया गिरफ्तार

काको. एसपी अरविंद प्रताप सिंह के निर्देश पर अपराधियों व वारंटियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में पाली थाने की पुलिस ने उत्तरसेरथु गांव में छापेमारी कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति बिट्ठल मांझी बताया जाता है. मामले में थाना प्रभारी कृष्णानंद ने बताया कि उक्त व्यक्ति पर न्यायालय से एक मामले मे कुर्की वारंट निर्गत हो चुका था. गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MINTU KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >