Jehanabad News: वैना में कलश यात्रा के साथ श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह भागवत सप्ताह का शुभारंभ

जहानाबाद के वैना गांव में 16 से 22 मई तक आयोजित श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ. श्रद्धालुओं ने फल्गु नदी से पवित्र जल भरकर यात्रा निकाली. कथा व्यास प्रभंजनानंद शरण जी महाराज ने भागवत कथा को अमृत से भी अमूल्य बताते हुए भगवान के प्रति आस्था और कृतज्ञता का संदेश दिया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण शामिल हुए.

Jehanabad News: (अश्विनी कुमार की रिपोर्ट) जहानाबाद जिले के घोषी प्रखंड अंतर्गत वैना गांव में दिव्य कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ सह श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम प्रख्यात कथावाचक श्री प्रभंजनानंद शरण जी महाराज के पावन सान्निध्य में आयोजित किया जा रहा है.

महायज्ञ के प्रथम दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने फल्गु नदी से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकाली. कड़ी धूप के बावजूद श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ पैदल यात्रा में शामिल हुए तथा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धार्मिक अनुष्ठान का शुभारंभ किया गया.

प्रभंजनानंद शरण जी महाराज को सुनने उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इस अवसर पर कथा व्यास एवं अंतरराष्ट्रीय कथावाचक श्री प्रभंजनानंद शरण जी महाराज ने श्रीमद्भागवत कथा के महात्म्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “श्रीमद्भागवत कथा देवदुर्लभ एवं अमृत से भी अमूल्य है.” उन्होंने कहा कि भगवान सदैव अपने भक्तों के दुख में सहभागी बनते हैं, इसी कारण माता कुंती ने भगवान श्रीकृष्ण से दुख का वरदान मांगा था.

उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में होने वाले प्रत्येक कार्य के लिए भगवान का धन्यवाद करना चाहिए तथा भागवत कथा का श्रवण भी भगवान की कृपा के बिना संभव नहीं है. कार्यक्रम में कथा यजमान जितेंद्र सागर, आशुतोष कुमार, विपिन कुमार, राहुल कुमार एवं कन्हैया कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु उपस्थित रहे.

22 मई तक चलेगा यह धार्मिक आयोजन

वैना गांव में यह धार्मिक आयोजन 16 मई से 22 मई तक चलेगा. महायज्ञ एवं भागवत कथा को लेकर आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है.

Also Read:जहानाबाद पुलिस को मिली बड़ी सफलता: सुपारी किलर गिरोह का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, घर से हथियार और कारतूस बरामद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Nikhil Anurag

मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >